
हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 19 जनवरी को दोनों टीमों के रायपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इनके लिए नवा रायपुर स्थित रिसार्ट में रूम बुक हो चुके हैं। 20 जनवरी को दोनों टीमें अभ्यास करेंगी। 21 को डे-नाइट मैच खेला जाएगा। मैच दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि प्रदेश पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। रायपुर को भारत-न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज के एक मैच की मेजबानी मिली है। इसे क्रिकेट की संभावनाओं को लेकर बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।




















