बालोद-जिले के दल्लीराजहरा शहर को बचाने व विकास को लेकर आज दोपहर 12 बजे दल्लीराजहरा से बालोद तक बाइक रैली निकालकर कलेक्टर से मुलाकात कर मांगों के संबंध में ज्ञापन सौपेंगे। व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने बताया कि 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे बाइक नगर भ्रमण कर बालोद पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि दल्लीराजहरा शहर लगातार उजड़ रहा है। राजहरा व्यापारी संघ ने 8 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव अभिताभ जैन, मंत्री अनिला भेड़िया व कलेक्टर से चर्चा की गई थी। जिसमें आश्वासन के अलावा नगरवासियों को कुछ भी नहीं मिला। कोई भी कार्य धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है। नगर के सभी बुद्धिजीवी, सामाजिक संगठन, श्रमिक संगठन, नगरपालिका परिषद के पदाधिकारी, एल्डरमैम बाइक रैली निकालेंगे।
- Home
- *अपने शहर को बचाने व विकास के मुद्दे को लेकर कल निकालेंगे 27 किमी की बाइक रैली,तो वही अपने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन*




















