प्रदेश रूचि

भन्डेरा हायरसेकंडरी स्कूल में भर्ती करने हुआ आदेश,सोमवार को कलेक्टर को भाजपा नेता ने  सौंपा गया था ज्ञापन

 

गुंडरदेही विधानसभा के अंतर्गत ग्राम भन्डेरा की वर्षो पुरानी मांग हाईस्कूल से हायरसेकंडरी में उन्नयन का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा दिनांक 5 सितम्बर 2022 को जारी होने के बाद भी अब तक स्थानीय स्तर पर बच्चों की भर्ती प्रक्रिया एवं शिक्षकों की व्यवस्था के ना होने से के बाद
इस व्यवस्था को शीघ्र करने की मांग को लेकर बालोद जिला पंचायत के पूर्व सभापति भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मिले।कलेक्टर ने शीघ्र आदेश जारी करने शिक्षा विभाग में कहा है।अभिषेक शुक्ला ने कहा की जब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उन्नयन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।तो देर किस बात की है।


कलेक्टर ने उनकी बातों को गम्भीरता से लिया।उसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी ने भन्डेरा सहित आसपास के स्कूल प्राचार्य को 11वी कक्षा में भर्ती प्रक्रिया हेतु टीसी देने का आदेश जारी किया गया। ज्ञापन देने साथ मे भाजपा खेरथा मण्डल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ,जिलापंचायत सदस्य होरीलाल रावटे,जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला,भाजपा सोशल रिटायर्ड शिक्षक मोहन लाल यादव,भन्डेरा शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष केदार देवांगन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!