प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*कब्बडी प्रतियोगिता के दौरान घायल महिला की मौत..सीएम ने जताया दुख..मृतक के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर..क्या है पूरा मामला..पढ़े पूरी खबर*

 

कोण्डागांव, /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 अक्टूबर को माकड़ी के मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल  शांति मंडावी की आज रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने  शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

गौरतलब है कि माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम मांझीबोरण्ड निवासी  शान्ति मंडावी पति श्री उमेश मंडावी कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को घायल हो गयी थीं। जहां से उन्हें माकड़ी सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत हालात सामान्य ना होने पर उच्चस्तरीय इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक महिला के गृह ग्राम पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!