प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

*मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की ली क्लास…बोले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित हो*

 

रायपुर,मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय बालोद के सर्किट हाउस में जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस अवसर पर संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद, विधायक  संगीता सिन्हा, प्रभारी सचिव अंकित आनंद, कमिश्नर  महादेव कांवरे, कलेक्टर  गौरव सिंह एवं जिला अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा योजना में लोगांे का जुड़ाव बढ़ाये। प्रत्येक नाला को नरवा योजना से जोड़े। विशेषकर गुरुर क्षेत्र में जल का स्तर गिर रहा है। जो चिंता का विषय है। यहां सभी नालों को नरवा योजना से जोड़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना में गर्म भोजन मिलना सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब बिक्री पर रोक लगे, साथ ही अवैध गतिविधियों में संलग्न लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित हो, गोठान, सीसी रोड एवं अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न हो। सीमांकन, बटांकन जैसे प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए। अघोषित विद्युत कटौती की शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समय पर निराकरण करें। बैठक में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अधिकारियों को अच्छे कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!