प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

*जिजीविषा टीम ने 1 महीने में बालोद के युवाओं को 1100 जॉब दिलाये…भेंट मुलाकात के दौरान प्रोजेक्ट जिजीविषा पर मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता, कहा रोजगार सृजन सबसे अहम कार्य*

 

रायपुर। कोरोना काल में अनेक लोग बेरोजगार हो गए थे और कलेक्टर बालोद के जनदर्शन में बड़ी संख्या में बेरोजगारों के आवेदन आ रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने लोगों के रोजगार सृजन के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया था। इसे देखते हुए कलेक्टर श्री गौरव सिंह ने मेगा एंप्लॉयमेंट जेनरेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके लिए उन्होंने 2 लिंक तैयार किए। इसमें प्रदेशभर के नियोक्ताओं और रोजगार चाहने वालों को आमंत्रित किया गया। इसमें 35 कंपनियों ने हिस्सा लिया। साथ ही 2000 लोगों ने रोजगार के लिए आवेदन दिया।

रोजगार के लिए उन लोगों को भी आमंत्रित किया गया जो पहले कभी रोजगार में थे या जिनका कौशल संवर्धन हो चुका है इसमें कामयाबी मिली और 1 महीने के भीतर ही हुनरमंद 11 सौ लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। रोजगार प्रदान करने वाली कंपनियों में कोटक महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियां है। आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रोजगार सृजन की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नियोक्ताओं को कुशल हुनरमंद लोगों की जरूरत होती है और हुनरमंद लोगों को रोजगार की जरूरत होती है। इस तरह के मेगा प्लेसमेंट इनीशिएटिव से बड़ा फायदा मिलता है इसके लिए टीम बालोद को बहुत बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने जिजीविषा मिशन से प्लेसमेंट में आये युवाओं को बहुत बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!