Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*अच्छी खबर’- खरीफ सीजन 2022 के लिए किसानों को 5292 करोड़ 82 लाख रूपए का ऋण किया जा चुका वितरित*

 

रायपुर, खरीफ सीजन 2022 के लिए 5800 करोड़ रूपए कृषि ऋण के रूप में किसानों को उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य के विरूद्ध आज की स्थिति में 5 हजार 292 करोड़ 82 लाख रूपए का ऋण किसानों को दिया जा चुका है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 91.25 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में राज्य के किसानों को 4 हजार 486 करोड़ 59 लाख रूपए का ऋण प्रदाय किया गया था।
गौरतलब है कि खरीफ वर्ष 2021 में किसानों को 4 हजार 747 करोड़ 77 लाख रूपए का कृषि ऋण प्रदाय किया गया था। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट खाद भी कृषि ऋण के रूप में उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था सहकारी समितियों में की गई है। अब तक किसानों ने 6 लाख 16 हजार 871 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उठाव कृषि ऋण के रूप में किया है, जिसकी कुल कीमत 61 करोड़ 68 लाख रूपए से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!