प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

छग के राज्यपाल रमेन डेका आज और कल रहेंगे बालोद जिले के प्रवास पर…अधिकारियो के साथ करेंगे बैठक .. केंद्रीय योजनाओं के कार्यों का करेंगे समीक्षा

 

 

बालोद।राज्यपाल रमेन डेका आज मंगलवार एवं बुधवार 02 अप्रैल को बालोद जिले के प्रवास पर रहंेगे। इस दौरान वे मंगलवार 01 अप्रैल को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने के उपरांत जिला मुख्यालय के आस-पास के स्थानों का भ्रमण कर जिले में केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा भी लेंगे। जारी किए गए प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री रमेन डेका मंगलवार 01 अपै्रल को दोपहर 02.30 बजे सर्किट हाउस दुर्ग से सड़क मार्ग द्वारा कलेक्टोरेट बालोद के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल श्री डेका दोपहर 03.30 बजे कलेक्टोरेट बालोद में पहुँचने के पश्चात् सर्वप्रथम ’एक पेड़ माँ के नाम’ अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर में वृक्षारोपण करेंगे। इसके पश्चात् वे संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के उपरांत राज्यपाल श्री रमेन डेका शाम 05 बजे जिला मुख्यालय बालोद के आस-पास के स्थानों का भ्रमण कर जिले में केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात् राज्यपाल श्री डेका शाम 06 बजे सर्किट हाउस बालोद में पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल श्री डेका बुधवार 02 अपै्रल को सुबह 10.30 बजे सर्किट हाउस बालोद से सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!