Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*पोषण जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली….महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती भेंड़िया,महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.नायक और विधायक अनिता शर्मा हुईं शामिल*

 

*रायपुर में मरीन ड्राइव से रैली निकालकर सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का दिया गया संदेश*
*पोषण जागरुकता रथ को रवाना किया गया*

 

रायपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अगुआई में पोषण जागरुकता के लिए सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ के संदेश के साथ आज सुबह राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव से साइकिल रैली निकाली गई । रैली में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक, विधायक धरसीवां श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में यूनिसेफ, एन.एस.एस., रायडर्स ग्रुप के सदस्य शामिल हुए । इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पोषण शपथ दिलाई। लगभग 5-6 किलोमीटर की परिधि में यात्रा कर साईकिल रैली पुनः मरीन ड्राईव में समाप्त हुई। पोषण माह अंतर्गत आयोजित इस साइकिल रैली का आयोजन महिला बाल विकास द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया गया था।

 

उल्लेखनीय है कि कुपोषण एवं एनिमिया के स्तर में उल्लेखनीय कमी लाने तथा सुपोषित भारत की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में हर साल सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!