Skip to main content

प्रदेश रूचि

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से दी जिले वासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामना…जनपद पंचायत डौंडीलोहारा में आयोजित किया गया जिला स्तरीय समारोह

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया राष्ट्र व समाज के विकास में आदिवासियों के योगदान को अतुलनीय
बालोद, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर रायपुर स्थित निवास में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बालोद जिले वासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी है। इस अवसर पर उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन एवं राष्ट्र व समाज के विकास में आदिवासी महापुरुषों एवं समाज के लोंगो के योगदान को भी रेखाँकित किया।

उक्त कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन आज जनपद पंचायत कार्यालय डौंडीलोहारा में वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेड़िया, मंत्री प्रतिनिधि  पीयूष सोनी, जनपत पंचायत डौण्डी की अध्यक्ष  बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष  पुनीत सेन सहित कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वनमंडलाधिकारी  आयुष जैन आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेंडिया ने कहा कि राष्ट्र व समाज के विकास में आदिवासी समाज का योगदान अतुलनीय है। शांत, सरल और मेहनतकश आदिवासी समाज की जब भी राष्ट्र व समाज को आवश्यकता पड़ी है, समाज ने निस्वार्थ भाव से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होने कहा कि हमारे पूर्वजो ने देश के आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासियों के उत्थान के लिए संचालित किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को आदिवासियों का सच्चा हितैषी बताया।
इस अवसर पर मंत्री श्री भेंडिया ने 19 ग्राम स्तरीय वन अधिकार पत्रक, 08 सामुदायिक संयुक्त वन संसाधन अधिकार पत्रक तथा 11 समुदाय दावा निरीक्षण कर वन अधिकार पत्रक इस प्रकार कुल 38 वन अधिकार पत्रक बांटा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!