Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बड़ी खबर, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी,गोली लगने बाद पड़ा दिल का दौरा.. हालत गंभीर

टोक्यो/नई दिल्ली। जापान के नारा शहर में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब वे भाषण दे रहे थे। हमले में उनके गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। जापान जैसे शांत देश में पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले की इस घटना ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया।

आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने के लिए खड़े हुए थे, तभी उन पर यह हमला किया गया।
 
समाचार चैनल NHK के रिपोर्टर के अनुसार, शिंजो आबो भाषण के दौरान अचानक गिर पड़े। आबे को खून बहता हुआ देखा गया। उसी समय उसने गोली चलने की आवाज भी सुनी। संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!