Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात से पहले माता नागेश्वरी देवी मंदिर पहुँचकर किए दर्शन…मरवाही से बिलासपुर संभाग में भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम का किया आग़ाज़*

 

रायपुर/मरवाही, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के क्रम में आज से बिलासपुर संभाग में कार्यक्रम का आग़ाज़ कर रहे हैं। बिलासपुर संभाग में भेंट-मुलाक़ात की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सबसे पहले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले को चुना है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आज मरवाही विधानसभा के दौरे पर हैं। मरवाही पहुँचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम जनता ने गमछा व चरखे से काते गए सुत धागा को पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज मरवाही में भेंट-मुलाक़ात से पहले माता नागेश्वरी देवी मंदिर पहुँचे और पारंपरिक विधि-विधान से देवी माँ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माता नागेश्वरी देवी से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि एवं ख़ुशहाली की कामना की। स्थानीय लोगों के मुताबिक़ यहाँ नागेश्वरी देवी की प्रतिमा स्वयंभू प्रकट हुई हैं। वहीं पुरातात्विक दृष्टि से लगभग 10वीं शताब्दी की बतायी जाती हैं।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने देवी माँ के दर्शन व पूजन-अर्चन के बाद मंदिर परिसर में कदम्ब, नीम और पीपल का पौधा रोपा और उस पर पानी सींचते हुए हरियाली व पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!