Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*कोरोना के फिर से वापसी के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट…कलेक्टर महोबे ने ली कोरोना टास्कफोर्स की बैठक.. अधिकारियों को दिए ये निर्देश*

बालोद कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने कहा कि देश के कुछ बड़े शहरों में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बालोद जिले में भी कोरोना वायरस के प्रसार के नियंत्रण हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने को कहा है। जिससे कि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण रखी जा सके। कलेक्टर श्री महोबे कल शुक्रवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित कोरोना टास्क फोर्स की बैठक में स्वास्थ्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पी.एल.मेरिया, मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल डाॅ.एस.एस.देवदास सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर महोबे ने टीकाकरण कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए 30 जून तक सभी फ्रंटलाईन वर्करों का शतप्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में उन्होंने एस.डी.एम. आदि अधिकारियों का भी सहयोग लेने को कहा। इस दौरान उन्होंने 12 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बच्चों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण कार्य की भी समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने सैम्पलिंग के कार्य को भी सुचारू रूप से जारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में श्री महोबे ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर तथा जर्जर अस्पतालों में पानी की समस्या के संबंध में जानकारी ली।कलेक्टर महोबे ने सुदूर वनंाचल के गाॅव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मोबाईल मेडिकल कैम्प लगाने के भी निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!