Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*मुख्यमंत्री से मिलकर राहुल की माँ हुईं भावुक, बोलींआपकी टीम ने पत्थरों को चीरकर मेरे बेटे को दिया नया जीवन..आप मेरे लिए भगवान*

 

*आप सबको, आपके बच्चों को जीवन भर देंगे दुआएं : गीता*

*मुख्यमंत्री बोले.. एक-एक नागरिक की जान हमारे लिए अनमोल, राहुल की पढ़ाई का खर्च उठायी राज्य सरकार*

*बिलासपुर के हॉस्पिटल में भर्ती राहुल को देखने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*

रायपुर  । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल को देखने जब बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल पहुँचे तो भावनाओं का समंदर उमड़ पड़ा । जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डॉक्टर, स्टाफ, हर किसी की आंखें नम हो गयीं। वजह, मुख्यमंत्री को देखकर राहुल की माँ गीता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे । गीता ने मुख्यमंत्री से कहा आप हमारे लिये भगवान समान हैं । आपकी टीम ने पत्थरों को चीरकर मेरे बेटे की जान बचायी है । किसी ने ना भूख देखी ना प्यास और ना ही एक पल के लिए कोई सोया । जब तक राहुल बाहर नहीं आ गया सभी लोग ऐसे लगे रहे जैसे उनका बेटा फंसा हो । आप सब को, आपके बच्चों को हमारा परिवार जीवन भर दुआएं देगा । मुख्यमंत्री करीब 5 मिनट तक आईसीयू में रुके और मां की बातें ध्यान से सुनते रहे । पूरे समय गीता के आंसू नहीं रुके और हाथ जोड़े खड़ी रहीं ।

मुख्यमंत्री ने राहुल की मां के सर पर स्नेह पूर्वक हाथ रखकर सांत्वना दी और कहा कि ये हमारा फर्ज था । हमारे लिए एक एक नागरिक जान अनमोल है । श्री बघेल ने राहुल से भी बात की और हालचाल जाना ।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में पूरी रेस्क्यू टीम ने असाधारण काम किया है । लेकिन ये हमारा फर्ज था । श्री बघेल ने कहा कि राहुल की पढ़ाई की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी , आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है । मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स को राहुल का बेहतर और समुचित इलाज करने के निर्देश भी दिये ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!