Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

न्यायालय से जेल ले जाने के दौरान आरोपी पुलिस की गाड़ी से छलांग लगाकर हुआ फरार….बालोद पुलिस1 घंटे तक करती रही तलास…फिर क्या हुआ..पढ़े पूरी खबर

बालोद- एक कैदी उस समय पुलिस को चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया जब उसे कोर्ट से उप जेल ले जाया जा रहा था । हालांकि  पुलिस ने  मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को बूढ़ा तालाब के पास फिर से पकड़ लिया।

दरअसल गुरुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को 377,354 के तहत गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट ले जाया जा रहा था। इसी बीच दल्ली रोड स्थित बीकानेर स्वीट्स के पास एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से निकल कर फरार हो गया।बताया जाता है कि फरार कैदी भागते हुए जिला मुख्यालय के शिकारीपारा स्थित कुंडी बरेज तलाब के आस पास में घुस गया. इस वजह से पुलिस को दोबारा आरोपण को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ ही लिया. बता दें कुंडी बरेज तलाब से बूढ़ा तालाब  पहुंच गया  जिस वजह से आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं था.कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया।
बताया जाता है कि बालोद पुलिस को फरार कैदी को पकड़ने में करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत करनी पड़ी। घंटे भर की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और जेल भेज दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!