प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद नगर पालिका में भाजपा पार्षदो ने किया हंगामा….फाड़ी बजट की कॉपी…मामले को लेकर नपाध्यक्ष सीएमओ पर लगाए ये गंभीर…तो नपाध्यक्ष ने कहा…

बालोद-बालोद नगर पालिका परिषद के द्वारा गुरुवार को वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक बजट पेश किया गया। बता दे कि 2 साल के कोरोना काल मे नगर पालिका अध्यक्ष् का पहला बजट हैं। पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने अपने कार्यकाल का पहला ला‌भ का बजट पेश किया।विपक्षी भाजपा के पार्षदों ने बजट पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा किया। पालिका अध्यक्ष पर मनमानी करने व भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। इसके साथ ही किसी भी विषय पर चर्चा के उपरांत उनका अभिमत नहीं लिया जाता है। सभी प्रस्ताव या कार्ययोजना बहुमत में होने का फायदा उठाते हुए पास कर लिया जाता है।

देखे वीडियो

 

भाजपा के पार्षदों ने बजट के कॉपी को फाड़कर विरोध जताया

नगर पालिका बालोद में सामान्य सभा की बैठक और बजट का भाजपा पार्षदों ने किया विरोध किया। इस बीच भाजपा के पार्षदों ने बैठक से बाहर निकलकर बजट कॉपी को फाड़कर विरोध जताया। पालिकाध्यक्ष व सीएमओ पर बजट के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। ,पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के खिलाफ नारे लगाए।इधर पालिका अध्यक्ष ने कहा भाजपा विकास कार्यो का विरोध कर रही हैं।बजट नगर के विकास के लिए हैं।दो साल के कोरोनाकाल के बाद पहली बार बजट पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!