Skip to main content

प्रदेश रूचि

सीए फाइनल जनवरी-2026 में बालोद के माधव पटेल ने हासिल की ऑल इंडिया 49वीं रैंक

बालोद। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे घोषित किए गए सीए फाइनल जनवरी-2026 परीक्षा परिणाम में बालोद के युवा माधव पटेल ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए पूरे देश में ऑल इंडिया टॉप-50 में स्थान बनाया है। माधव ने 49वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने कुल 500…

Read More

असमंजस के बीच सजा होली बाजार, 50 से 1000 तक पिचकारी और 100 से 2200 तक नगाड़े

बालोद। होली पर्व को लेकर जिला मुख्यालय का बाजार रंग-बिरंगी रौनक से सज गया है। बाजार में गुलाल, पानी में घुलने वाले रंग, आकर्षक पिचकारियां, बच्चों के मुखौटे और पारंपरिक नगाड़ों की दुकानें सज चुकी हैं। हालांकि इस वर्ष होलिका दहन की तिथि को लेकर बने असमंजस के कारण खरीदारी की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी…

Read More

प्रदेशरुचि एक्सक्लूसिव | अजमेर से आज पीएम मोदी शुरू करेंगे देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान… 14 साल की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच, लेकिन क्या है HPV वैक्सीन और क्यों है यह इतना जरूरी?

अजमेर/नई दिल्ली। देश में महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री आज सुबह 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और “स्वस्थ नारी” के लक्ष्य…

Read More

खुशहाली वाली होली: किसानों को 10,324 करोड़ ट्रांसफर, बालोद के 1.48 लाख खातों में पहुंचेगी 511 करोड़

बालोद/रायपुर। होली पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ सरकार आज राज्य के अन्नदाताओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड स्थित रहंगी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन से ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत 10 हजार 324 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि सीधे…

Read More

रमजान छुट्टी विवाद पर सियासत तेज: वायरल पत्र से उठा भ्रम, कार्रवाई की मांग

बालोद। रमजान माह के दौरान शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को ड्यूटी समय समाप्ति से एक घंटे पूर्व अवकाश दिए जाने संबंधी कथित आदेश को लेकर प्रदेश में विवाद गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और अब इस मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की मांग…

Read More

पत्रकार हितों पर फोकस: जिला प्रेस क्लब बालोद ने तय की नई कार्यकारिणी और भविष्य की दिशा

बालोद। जिला प्रेस क्लब बालोद की बैठक बुधवार को स्थानीय अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में आयोजित हुई, जिसमें आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन की भावी कार्ययोजना, पत्रकारों की समस्याएं, मूलभूत सुविधाएं और संगठनात्मक मजबूती जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से संतोष साहू को…

Read More

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को कैशलैस इलाज की सौगात, फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

रायपुर।राज्य बजट में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधानसभा स्थित कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने इस निर्णय को कर्मचारी हित में बड़ा और राहत देने वाला कदम बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक…

Read More

झलमला चौक से पर्यावरण पार्क तक चलेगा अभियान, एनएच-930 पर अवैध कब्जों को 3 दिन की चेतावनी

बालोद। नगर को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। बुधवार को एसडीएम नूतन कंवर की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में झलमला मुख्य चौक से पर्यावरण पार्क तक राष्ट्रीय राजमार्ग 930 के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाने पर सहमति बनी। बैठक में नगर पालिका…

Read More

बालोद में स्कूल वाहन हादसा: पुल से गिरी गाड़ी, एक मासूम की जान गई, 13 से ज्यादा बच्चे जिंदगी से जूझ रहे

बालोद/डौंडी। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। छिंदगांव के आगे मरारटोला गांव के समीप एक स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए…

Read More

प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी तेज: मुंबई में सात राज्यों का मंथन, बालोद के यशवंत जैन ने लिया संगठनात्मक प्रशिक्षण

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर मुंबई के रंग शारदा परिसर में सात राज्यों की एक दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से प्रदेश महामंत्री और बालोद के वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन ने भाग लेकर संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,…

Read More
error: Content is protected !!