बालोद जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, स्वास्थ्य मंत्री का प्रतीकात्मक शव रखकर जताया विरोध
7 दिन का अल्टीमेटम, सात सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी बालोद। जिला अस्पताल बालोद की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, डॉक्टरों की कथित मनमानी और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी…













