बालोद के पैतृक गांव भेण्ड्रा में आज होगा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
दोपहर 2 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई, सुबह 8:30 बजे रायपुर पहुंचेगा पार्थिव शरीर, विभिन्न स्थानों पर अंतिम दर्शन के बाद पहुंचेगा पैतृक गांव बालोद/रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर शनिवार 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।…













