17 गांवों के देवी-देवताओं का संगम, गाढ़ा बाजा की गूंज और लोक संस्कृति का उल्लास… ठेमाबुजुर्ग की देव मड़ई में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत
बालोद/डौंडी। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, आदिवासी संस्कृति और जनआस्था का जीवंत स्वरूप एक बार फिर ग्राम ठेमाबुजुर्ग में देखने को मिला। दीपावली के बाद पहले रविवार को डौंडी विकासखंड के ठेमाबुजुर्ग में क्षेत्र की प्रसिद्ध पारंपरिक देव मड़ई का भव्य आयोजन हुआ। अंचल की पहली देव मड़ई के रूप में पहचान रखने वाले इस…













