कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद को मिला नया नेतृत्व, लोकेश कुमार साहू सर्वसम्मति से बने जिला संयोजक
बालोद। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला बालोद के जिला संयोजक पद पर लोकेश कुमार साहू का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। विगत दिनों शीतल पैलेस में आयोजित चयन प्रक्रिया में फेडरेशन से संबद्ध विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों के जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। चयन प्रक्रिया के लिए गठित पर्यवेक्षक दल…













