मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, वेतन विसंगति और पदोन्नति पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ हुई सकारात्मक चर्चा और मांगों पर समाधान का भरोसा मिलने के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री निवास में रविवार को हुई बैठक में पटवारियों की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी…













