प्रदेश रूचि

*ROAD ACCIDENT BREAKING : :… सड़क हादसे में दो बच्चे सहित एक ही परिवार 7 घायल…… छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे घर , तभी हुआ हादसा..मौके पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से भेजवाया अस्पताल..!*

 

धमतरी….. सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए है… घटना अब से कुछ देर पहले केरेगांव थाना इलाके के गट्टासिल्ली सियारीनाला मोड़ के पास का बताया जा रहा है…मिली जानकारी के मुताबिक सिहावा थाना इलाके के ग्राम पांद्वार के देवांगन परिवार छटी कार्यक्रम में शामिल होने धमतरी के पोटियाडीह गए हुए थे जहाँ से अल्टोकार CG 07 7139 में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी अचानक सियारीनाला मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई

…जिससे वाहन चालक घनश्याम देवांगन, सुनीता देवांगन, सरिता देवांगन, बच्चे आयुष और हिमांसी देवांगन ,अनुसूइया देवांगन सुनीता देवांगन गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए …सभी एक ही परिवार और सिहावा के पांवद्वार के बताये जा रहे…इस घटना की सूचना जैसे ही केरेगांव पुलिस को मिली प्रधान आरक्षक वीरेश तिवारी, कांस्टेबल हीरू मंडावी और विजय राजपूत मौके पर पहुँचे और सभी घायलों को एम्बुलेंस 108 की मदद से धमतरी अस्पताल भेजवाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!