प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*132 लीटर अवैध देशी-विदेशी मदिरा जप्त..आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी*

 

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा के निर्देशानुसार राज्य में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापमार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कबीरधाम, बलौदाबाजार-भाटापारा और कांकेर जिले में कुल 132.4 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब जप्त करने की कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले में 25 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में मध्यप्रदेश निर्मित 54 हजार रूपए की 81 बल्क लीटर गोवा विदेशी मदिरा वाहन सहित जप्त की गई। इसी तरह कांकेर जिले में 24 नग किंगफिशर स्ट्रांग बियर, 50 नग देशी प्लेन पाव मदिरा और 10 नग गोवा स्पेशल विदेशी मदिरा कुल मात्रा 26.4 लीटर देशी-विदेशी मदिरा तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया है। उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग के मैदानी अमले द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!