प्रदेश रूचि

दल्लीराजहरा के इस युवक द्वारा आने जाने वाले लोगो को चाकू दिखाकर शराब पीने मांग रहा था पैसा..पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद-जिले के दल्लीराजहरा नगर में गुरुवार को शाम साढ़े 7 बजे वार्ड एक राजहरा बाबा मंदिर रोड पास आम रोड पर राज कुमार यादव द्वारा हाथ मे चाकू लिए आने जाने वालो लोगो को शराब के लिए पैसा मांगते हुए डरा धमका रहा था।जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दिया गया।जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँचकर राज कुमार को लोहे के चाकू के साथ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरप्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को साढ़े 7 बजे वार्ड 1 राजहरा बाबा मंदिर रोड पास आम रोड पर राज कुमार यादव निवासी वार्ड 1 राजहरा द्वारा हाथ मे चाकू लिए आने जाने वालो को शराब के लिए पैसा मांगते हुए डरा धमकाने की सूचना पर मोबाइल से दिया गया। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुचकर राजहरा मंदिर वार्ड ईश्वर देवांगन के घर के पास एक व्यक्ति हाथ मे चाकू रखे तेज आवाज में हल्ला गुल्ला कर रहा था जिसे वार्ड के अनेक लोग घेर कर समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे, जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम राज कुमार यादव वार्ड नं. 1 का रहने वाला बताया, जिससे गवाहों के समक्ष पकड कर राज कुमार यादव के कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया, आरोपी राज कुमार को बरामद चाकू के संबंध में कोई दस्तावेज हो तो पेश करने धारा 91 का नोटिस दिया जो कोई दस्तावेज नहीं है लिखकर देने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू जप्त किया गया, आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अवैध रूप से हथियार रखने का पाये जाने से आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!