बालोद। आत्मनिर्भर मंडल बालोद की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्ययोजना, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, शक्ति केंद्रों की बैठकों तथा घर-घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत शर्मा और कृष्णकांत पवार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक की शुरुआत पूजा-अर्चना के बाद वंदे मातरम् और राजकीय गीत के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता जरूरी : अमित चोपड़ा
मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने के अवसर के रूप में लिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

राष्ट्रभावना से जुड़े अभियानों में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : यज्ञदत शर्मा
वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने और इसे व्यापक जनअभियान का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना चाहिए।

संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता से बढ़ती है : कृष्णकांत पवार
वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत पवार ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है और इसकी मजबूती प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से सुनिश्चित होती है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
तिरंगा अभियान को सफल बनाने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन
जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने घर-घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम को व्यापक रूप देने की बात कही।

मंडल प्रभारी सुरेंद्र देशमुख ने संगठन के कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाने तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शक्ति केंद्रों की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने और शक्ति केंद्र के माध्यम से बूथ स्तर की बैठकों को व्यवस्थित करने पर जोर दिया।
बैठक में आगामी दिनों के लिए संगठनात्मक कार्ययोजना तैयार की गई। शक्ति केंद्रों की बैठक की रूपरेखा तय करने के साथ ही बूथ स्तर की बैठकों को निर्धारित समयसीमा में आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं से आगामी सभी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश निर्मलकर, जिला मंत्री निशा योगी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया, महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी सरोज गंगबेर सहित मंडल पदाधिकारी कमलेश गौतम, महेश पाठक, गोकुल ठाकुर, राकेश बंटी बाफना, दिव्या बजाज, कमल बजाज सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा भाजपा मंडल बालोद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का सफल संचालन महामंत्री हितेश्वरी कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री नरेंद्र सोनवानी ने किया।





















