Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बालोद में घरेलू LPG की पर्याप्त सप्लाई, अवैध कमर्शियल उपयोग पर प्रशासन की सख्ती — डौंडी में छापेमारी, 8 सिलेंडर जब्त

बालोद। जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित तरीके से सिलेंडर उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एलपीजी एजेंसी संचालकों की समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिले की सभी वितरक एजेंसियों के पास घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही बुकिंग नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए बताया गया कि ग्रामीण उपभोक्ता रिफिल प्राप्ति के 45 दिन बाद तथा शहरी उपभोक्ता 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर सकते हैं। निर्धारित अवधि से पहले की गई बुकिंग सॉफ्टवेयर द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी, इसलिए उपभोक्ताओं से तय समय के बाद ही ऑनलाइन बुकिंग करने की अपील की गई है।


प्रशासन के अनुसार बालोद क्षेत्र में बुकिंग के 5 से 6 दिनों के भीतर तथा अन्य क्षेत्रों में अधिकतम 5 दिनों के भीतर रिफिल आपूर्ति की जा रही है। एजेंसी संचालकों को परिसर में स्टॉक की उपलब्धता और रिफिल दर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने तथा ऑयल कंपनियों को समय पर राशि प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इधर घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्ती बढ़ाते हुए खाद्य विभाग की टीम ने डौंडी ब्लॉक के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मानपुर चौक स्थित पापे द ढाबा से 5, दल्लीराजहरा के हिंदू होटल से 2 और चिखलाकसा स्थित करण होटल से 1 घरेलू सिलेंडर जब्त किया गया। कुल 3 प्रकरणों में 8 सिलेंडर जब्त किए जाने से होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

जिला प्रशासन ने एक बार फिर होटल, ठेला और गुमटी संचालकों से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं खाद्य विभाग की टीम द्वारा ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी बनाए रखने की बात भी कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!