प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

बालोद में शासकीय धान की चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

बालोद। जिले के सेवा सहकारी समिति मेढ़की में शासकीय धान चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार रात अज्ञात चोरों ने समिति परिसर के गार्डन के पीछे रखी धान की बोरियों को निशाना बनाया। मामले में समिति प्रबंधन ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


सेवा सहकारी समिति मेढ़की प.क. 189 के प्रबंधक कमलेश सिन्हा और प्राधिकृत अध्यक्ष गुणवंत लाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चार बोरी धान स्टॉक से गायब पाई गई। मंगलवार 3 मार्च को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे ग्रामीण चंद्रकांत साहू ने कर्मचारियों को चोरी की सूचना दी। कर्मचारियों द्वारा स्टॉक का मिलान करने पर चार बोरी धान कम मिली, जिसमें से दो बोरी गार्डन के पीछे रखी हुई पाई गई थी।


बताया गया कि सोमवार रात अज्ञात चोर दो बोरी धान चोरी कर ले गए थे। वहीं मंगलवार को दिनदहाड़े सफेद रंग की स्कूटी से आए दो युवक गार्डन में रखी शेष दो बोरियों को ले जाने पहुंचे। इसी दौरान कर्मचारियों की नजर उन पर पड़ गई। कर्मचारियों को आता देख दोनों युवक बोरी वहीं छोड़कर ओरमा की ओर फरार हो गए। कर्मचारियों ने उनका पीछा भी किया।

 


भागते हुए संदिग्धों की तस्वीर ओरमा स्थित शीतला मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक सफेद रंग की स्कूटी से भागते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना करने के लिए पेट्रोलिंग पार्टी को भेजा गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समिति प्रबंधन ने शासकीय धान की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!