प्रदेश रूचि

नई जिम्मेदारी, नया जोश—राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में छत्तीसगढ़ के युवाओं से बड़ी उम्मीदें

देहरादून में राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की बड़ी चुनौती
पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप में गोल्ड पर नजर

बालोद  29 से 31 जनवरी तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मल्टीपर्पस परेड ग्राउंड में आयोजित होने जा रही 3rd All India Pencak Silat Championship 2025-26 छत्तीसगढ़ की पेंचक सिलाट टीम के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होने जा रही है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की मजबूत टीमों के बीच छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे।

इसी अहम प्रतियोगिता से पहले गोपाल यादव की नियुक्ति कोच के रूप में छत्तीसगढ़ पेंचक सिलाट एसोसिएशन के लिए एक नया और निर्णायक मोड़ माना जा रहा है। एक ओर जहां उनका युवा जोश खिलाड़ियों के साथ बेहतर संवाद और तालमेल स्थापित करेगा, वहीं दूसरी ओर उनका तकनीकी अनुभव खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों में निपुण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

File photo

राज्य के उभरते और प्रतिभावान खिलाड़ी इस राष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। छत्तीसगढ़ के खेल जगत को पूरी उम्मीद है कि गोपाल यादव के कुशल नेतृत्व और रणनीति में टीम देहरादून से कई गोल्ड मेडल जीतकर लौटेगी और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगी।

यह प्रतियोगिता न केवल पदकों की दौड़ है, बल्कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए अपनी पहचान बनाने और भविष्य के अंतरराष्ट्रीय अवसरों की ओर कदम बढ़ाने का मजबूत मंच भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!