
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा शासकीय मदिरा दुकानों में शराब के परिवहन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। यह पूरा मामला बालोद के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना देर रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

छह महीनों में दूसरा मामला
बताया जा रहा है कि बीते लगभग छह महीनों के भीतर यह दूसरी घटना है, जब आबकारी विभाग की गाड़ी के पेड़ से टकराने का मामला सामने आया है। हालांकि पहले और अब की घटना के पीछे क्या कारण रहे, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

जांच के दायरे में चालक की भूमिका
हादसे के वक्त वाहन चालक नशे में था या फिर दुर्घटना के पीछे कोई अन्य तकनीकी अथवा मानवीय चूक थी—यह सब फिलहाल जांच का विषय बना हुआ है। वाहन चालक डौंडीलोहारा ब्लॉक के दुबचेरा या आसपास के क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जांच पर टिकी निगाहें
फिलहाल घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना यह होगा कि आबकारी विभाग इस मामले में किस तरह की जांच करता है और हादसे की असली वजह सामने लाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।




















