प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

महावीर गौशाला बालोद में श्रद्धा और उल्लास के साथ मकर संक्रांति पर्व

बालोद।स्थानीय महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र, बालोद में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पावन पर्व श्रद्धा, सेवा और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से हुई, जिसके बाद गौ-माता का पूजन कर उन्हें गुड़ खिलाया गया। उपस्थित अतिथियों का गौशाला समिति के सदस्यों ने सूत की माला और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गौशाला अध्यक्ष समीर गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए गौशाला के सेवा कार्यों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सचिव विनय सोनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए गौशाला संचालन, व्यवस्थाओं और वित्तीय पारदर्शिता की जानकारी दानदाताओं के समक्ष रखी।

गौ-सेवा के इस पुनीत अवसर पर दानदाताओं ने उदार सहयोग दिया। डी.एस. देशमुख ने अपनी धर्मपत्नी गीता देवी की स्मृति में गौशाला में शेड निर्माण हेतु 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहीं ताराचंद सांखला, वेल जी भाई पटेल और चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष हरीश सांखला ने भी अतिरिक्त शेड निर्माण के लिए सहयोग देने की सहमति जताई।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तोमन साहू, वरिष्ठ चिकित्सक प्रदीप जैन, आर.डी. दास, डॉ. ए.वी. महेश्वर, जगदीश देशमुख और पम्पलिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गौ-माता की महिमा, गौ-पालन के स्वास्थ्य लाभ और इसके आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए।
समारोह के दौरान वर्षभर निस्वार्थ सेवा देने वाले गौ-चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिहारे (डिप्टी डायरेक्टर), डॉ. टी.डी. देवांगन, डॉ. पी.एल. साहू और डॉ. अभिषेक मिश्रा सहित सक्रिय गौ-सेवकों का सम्मान किया गया। संस्कारशाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और गौ-आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुकेश जैन, विमल भंसाली, दिनेश तापड़िया, राज सोनी, संजीव जैन, छोटेलाल चंद्राकर, तरुण बढ़तिया, बसंत शर्मा, जगदीश भाई पटेल, रवि तुवानी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, माताएं और बहनें मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता धीरज उपाध्याय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संतोष कृदत्त द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!