Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद में सड़क सुरक्षा माह 2026 का आगाज़, हेलमेट रैली और जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

बालोद। सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय में गुरुवार को यातायात कार्यालय के समीप यातायात सड़क सुरक्षा माह 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार यह अभियान 01 से 31 जनवरी तक जिलेभर में आयोजित किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं, जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारियों ने हेलमेट रैली निकालकर शहर भ्रमण किया और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया।


सड़क सुरक्षा माह में होंगे विविध जागरूकता कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा मितानों को सड़क सुरक्षा बिल्ला वितरित कर नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों ने “सेल्फी विद हेलमेट” थीम के तहत हेलमेट पहनकर सेल्फी लेकर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया।
यातायात सड़क सुरक्षा माह 2026 के दौरान जिले में कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें—स्कूली बच्चों के लिए निबंध लेखन, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताएँ
स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के साथ गुलाब भेंट जागरूकता कार्यक्रम
वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
स्कूली बसों और एंबुलेंस का विशेष चेकिंग अभियान
लर्निंग लाइसेंस शिविर सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वाले गुड सेमेरिटन्स का सम्मान प्रदान किया जाएगा।


बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे उपस्थित
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक व अजय किशोर लकड़ा, पद्मश्री शमशाद बेगम (महिला कमांडो संरक्षक), उप पुलिस अधीक्षक बोनीफॉस एक्का, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवांश सिंह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा, एसडीएम नुतन कंवर, जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश कुमार ठाकुर, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, प्रभारी यातायात रविशंकर पाण्डेय, थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, दिनेश कुर्रे, मनीष शेण्डे, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, महिला कमांडो, एनएसएस/एनसीसी के छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!