प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

नए साल की सुबह हड़कंप: बालोद में खेत के बीच मिला आरक्षक का शव

बालोद । साल के पहले ही दिन बालोद जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकापार गांव के पास खेत में एक पुलिस आरक्षक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रिकेश पटेल के रूप में हुई है, जो मानपुर–मोहला जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक पिछले कुछ महीनों से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। बताया जा रहा है कि पूर्व में उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से उसकी पुनः बहाली की गई थी। हालांकि बहाली के लगभग एक माह बाद से ही वह बिना किसी आधिकारिक अवकाश के अपने गांव आकर रह रहा था और ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रहा था।

गुरुवार को अचानक गांव के समीप खेत के बीच शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शव पर किसी प्रकार की स्पष्ट बाहरी चोट के निशान सामने नहीं आए हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

वही पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला प्राकृतिक मृत्यु का है, दुर्घटना का या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है।

घटना के बाद से टेकापार गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस मृतक के ड्यूटी रिकॉर्ड, व्यक्तिगत परिस्थितियों और हालिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, साल की शुरुआत में सामने आई इस घटना ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!