बालोद। बालोद नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 टिकरापारा स्थित बुधवारी बाजार गली में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय निवासी सोनू तवर द्वारा अपने मकान की छत पर लगभग ढाई से तीन फीट तक छज्जा बढ़ाकर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है, जिससे गली संकरी हो गई है और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
इस संबंध में वार्ड चार के मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया कि अवैध छज्जा निर्माण से न केवल दैनिक आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि भविष्य में किसी भी समय दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्माण पर रोक लगाने और अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। आवेदन सौंपने के दौरान भुवाल ठाकुर, ओमप्रकाश, योगेश कुमार, ताहिर ताज, हेमीन बाई, नमिता देवांगन, हेमलता, मधु ठाकुर सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।
अब देखना होगा कि नगर पालिका परिषद बालोद इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और अवैध निर्माण को लेकर कितनी शीघ्रता से कदम उठाए जाते
अवैध छज्जा निर्माण को लेकर वार्डवासियों का नगर पालिका में विरोध, हटाने की मांग




















