Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

धर्मकांटा की लापरवाही से पाररास बाईपास जाम, बधमरा फाटक तक ट्रकों की कतार

बालोद। जिला मुख्यालय के पाररास बाईपास में स्थित धर्मकांटा पर तौल के लिए खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। धर्मकांटा से लेकर बधमरा रेलवे फाटक के आगे तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई है, जिससे बाईपास सड़क पर लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है।

धर्मकांटा की वजह से पाररास बाईपास सड़क के दोनों किनारों पर भारी लोडेड ट्रक खड़े रहते हैं। सड़क के एक बड़े हिस्से पर कब्जा होने से चारपहिया और दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम लगातार बना हुआ है, जिन्हें ट्रकों के बीच से निकलना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायात विभाग की निष्क्रियता के चलते ट्रक चालक सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। जानकारी के अनुसार धमतरी से चावल लाकर बालोद के धर्मकांटा में तौल किया जाता है, जिसके बाद माल को रेलवे रेक में भरा जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान भारी संख्या में ट्रक बाईपास सड़क पर खड़े हो जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि धर्मकांटा क्षेत्र में ट्रकों की व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की जाए और यातायात पुलिस नियमित निगरानी कर सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर कार्रवाई करे, ताकि पाररास बाईपास में यातायात सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!