प्रदेश रूचि

कांकेर के आमाबेड़ा मामले को लेकर छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, व्यापारिक संगठनों का समर्थन,बालोद में दिखेगा असर

बालोद। कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में कथित धर्मांतरण के मामलों और उसके विरोध में हुई हिंसक घटनाओं के खिलाफ सर्व हिंदू समाज ने बुधवार, 24 दिसंबर को बालोद बंद का आह्वान किया है। इस बंद के तहत बालोद शहर में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सभी प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई है।
बंद से पूर्व मंगलवार को सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारियों द्वारा बालोद शहर में पैदल रैली निकाली गई, जिसमें व्यापारियों और आम नागरिकों से स्वेच्छा से बंद का समर्थन करने का आग्रह किया गया। इस आह्वान को शहर के अनेक सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल सहित विभिन्न संस्थाओं का समर्थन मिला है। इसके साथ ही चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बंद को समर्थन देने की घोषणा की है।


सर्व हिंदू समाज के अनुसार, आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण से जुड़े मामले सामने आए हैं, जिनके विरोध के दौरान तनाव और हिंसा की घटनाएं हुईं। इन्हीं घटनाओं के विरोध में 24 दिसंबर को बालोद बंद का निर्णय लिया गया है। बंद के दौरान दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक शहर के पुराना बस स्टैंड में एक सार्वजनिक सभा का आयोजन भी प्रस्तावित है।


इस संबंध में बजरंग दल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है, जिसके तहत बालोद में भी बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि कांकेर के आमाबेड़ा में हुई घटनाओं और राज्य में मिशनरियों द्वारा भोले-भाले लोगों के कथित धर्मांतरण के षड्यंत्र के विरोध में यह कदम उठाया गया है।


गुप्ता ने सभी हिंदुओं से जाति-पात से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील करते हुए धर्मांतरण के मामलों में न्यायिक प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ बंद से जुड़ी अन्य खबर पढ़े👇👇👇

24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’ को व्यापार जगत का पूर्ण समर्थन,धर्मांतरण और प्रशासनिक भेदभाव के विरोध में एकजुट हुआ व्यापारी समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!