विदर्भ की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की शुरुआत खराब रही और टीम ने 50 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद छठे विकेट के लिए पार्थ और वैभव साहू के बीच 92 रनों की अहम साझेदारी हुई।वैभव साहू ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 61 रन बनाए, वहीं दिग्विजय ने 25 रन का उपयोगी योगदान दिया। विदर्भ ने 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए।

बिहार की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और तीन बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए गोलू मिश्रा और गोपी कृष्णन ने 99 रनों की शानदार साझेदारी कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
गोलू मिश्रा ने 77 रन, जबकि गोपी कृष्णन ने 42 रन बनाए। बिहार ने भी 25 ओवर में 9 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच टाई कर दिया।

सुपर ओवर में फैसला
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 13 रन बनाए। जवाब में विदर्भ ने एक विकेट खोकर 14 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैन ऑफ द मैच
शानदार 61 रनों की पारी और सुपर ओवर में निर्णायक प्रदर्शन के लिए वैभव साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सम्मान व आयोजन व्यवस्था
मैच समाप्ति के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष लाल नीवेंद्र टीकाम, संस्था अध्यक्ष मोहन निषाद, उपाध्यक्ष जसराज शर्मा एवं दिनेश टाक द्वारा प्रदान किया गया।
कॉमेंट्री की जिम्मेदारी अनिल चोपड़ा और महेश कुमार देवांगन ने निभाई, जबकि स्कोरिंग इश्हाक हुसैन, फरीद सिद्दीकी और अजय छेदाम ने संभाली।
आज का फाइनल
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को मुंबई बनाम विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा।— मीडिया प्रभारी: धीरेंद्र टाक




















