
4 करोड़ रुपए की विकास राशि की घोषणा
नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने बालोद शहर के मूलभूत विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की।

सड़कों और डिवाइडर निर्माण की बड़ी सौगात
साव ने तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण, बालोद–लोहारा मार्ग और जगन्नाथपुर–परसोदा मार्ग निर्माण की घोषणा करते हुए आश्वस्त किया कि डिवाइडर निर्माण का काम दिसंबर तक शुरू कर दिया जाएगा।
लाभार्थियों को चाबी और खिलाड़ियों को सम्मान
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को पूर्णता प्रमाण पत्र और मकानों की चाबियाँ सौंपी गईं। बालोद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति
इस आयोजन में संजारी–बालोद विधायक संगीता सिन्हा, राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, नप अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, नप उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, यशवंत जैन, प्रीतम साहू, पूर्व नप अध्यक्ष राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर नूतन कंवर, नगरपालिका परिषद के पार्षद और अधिकारी सहित भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।




















