बालोद जिले के युवा खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से बालोद शहर के आयुष जसूजा ने अपने दमदार प्रदर्शन से सिल्वर मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।

आयुष ने यह सफलता भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के कोच गोपाल यादव के मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम और अनुशासन से हासिल की। आयुष, बालोद के अनिल मुस्कान जसूजा के सुपुत्र एवं संतोष जसूजा के भतीजे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी इस उपलब्धि ने न केवल बालोद बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है।
बालोद लौटने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, सिंधु समाज, स्थानीय नागरिकों और खेलप्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बालोद जिले के विजेता खिलाड़ी
गोल्ड मेडल: अंजलि साहू, चिकलेश्वरी आमदो, भामन सिंन्हा
सिल्वर मेडल: मनीष देशमुख, आयुष जसूजा
ब्रॉन्ज मेडल: संयम यादव, मयंक साहू
इन खिलाड़ियों ने अपने गांव, शहर और राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर उजागर किया है। उपस्थित नागरिकों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में ये बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का गौरव बढ़ाएंगे।

अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिक
अमित चोपड़ा, कमल पनपालिया, नरेंद्र सोनवानी, राकेश बाफना, पंकज आहूजा, अखिलेश तिवारी, लक्ष्मी साहू, पिंटू जात्रे, हरि शंकर वर्मा, उमाशंकर साहू, अजय यादव, हरीश चेनानी, मोहन जसूजा, श्याम माधवानी, मोहन सेवलानी, अजय कार्डा, मनोज जसूजा, विक्रम लालवानी, सुभाष माधवनी, सोहन आहूजा, कमल बजाज, नरेंद्र बजाज, नरेश बजाज, जय माधवानी, कृष्णा बजाज, जतिन सेवलानी, गौतम आडवाणी, लवली आहूजा, सच्चिदानंद जसूजा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।




















