प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

धान खरीदी को लेकर बालोद प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने समितियों को दिए सख्त निर्देश .. 17 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को लेकर दिए ये निर्देश

 

 

बालोद।बालोद जिले में इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय में सहकारी समितियों के अधिकृत अधिकारियों की बैठक लेकर सभी खरीदी केन्द्रों की तैयारियों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छांव और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित हों। इसके साथ ही धान की नाप-तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा, आर्द्रता मापी यंत्र, चालू हालत में कंप्यूटर सेट, यूपीएस, जनरेटर और इंटरनेट कनेक्टिविटी की उपलब्धता भी अनिवार्य की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी समितियां बारदानों के लिए स्टेंसिल, सुतली, रंग, दीमकरोधी दवा, पर्याप्त हमालों और कर्मचारियों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करें। खरीदी केन्द्रों में ड्रेनेज के लिए फ्लाई ऐश या सीमेंट ब्लॉक, प्लास्टिक बैग, धान की भूसी, और प्राथमिक उपचार किट जैसी जरूरी सामग्रियां भी मौजूद रहें।

बैठक में अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, सहकारी संस्थाओं के उप पंजीयक राजेन्द्र राठिया, जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी और सभी समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राज्य शासन की योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होनी है, लेकिन उस दिन शनिवार और अगले दिन रविवार अवकाश होने के कारण धान खरीदी 17 नवंबर से विधिवत शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!