प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

Balod Post Office New Timing: डाक विभाग ने बढ़ाया कामकाज का समय, जनता को बड़ी सुविधा

कामकाजी वर्ग और व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत

बालोद। डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बालोद मुख्य डाकघर के कामकाज के समय में बड़ा बदलाव किया है। प्रवर अधीक्षक, डाकघर दुर्ग संभाग के आदेशानुसार अब डाकघर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। विभाग का कहना है कि इस कदम से कामकाजी लोगों और व्यापारियों को दफ्तर के बाद भी डाक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

पहले बालोद डाकघर का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक था। नई समय-सारिणी अब दुर्ग संभाग के अन्य डाकघरों — जैसे भिलाई, बेमेतरा और राजनांदगांव — में भी लागू की जा रही है।

सेवाओं की नई समय-सारिणी

 

भोजन अवकाश: दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक।
रविवार एवं राजपत्रित अवकाश: डाकघर बंद रहेगा।

जनसुविधा को केंद्र में रखकर निर्णय

डाक विभाग के अनुसार, यह बदलाव जनता की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। शाम तक सेवाएं मिलने से खासकर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और ऑनलाइन व्यापारियों को रजिस्ट्री, पार्सल और स्पीड पोस्ट जैसी सेवाओं के लिए अब कार्य समय से छुट्टी लेकर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डाक विभाग ने उम्मीद जताई है कि नए समय से सेवा वितरण की रफ्तार बढ़ेगी और विभाग की पहुंच ज्यादा लोगों तक बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!