प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन ने घोषित किए नए,जिला पदाधिकारी विजय मिश्रा बने जिलाध्यक्ष,राकेश नाहटा को मिली सचिव की जिम्मेदारी

बालोद। छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन ने प्रदेश स्तर पर अपने नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। बालोद जिले की जिम्मेदारी विजय मिश्रा को जिलाध्यक्ष और राकेश नाहटा को जिला सचिव के रूप में सौंपी गई है।

इससे पहले ताराचंद सांखला बालोद जिला राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। उनका दो वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सांखला ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि—“राइस मिल एसोसिएशन ने हमेशा मिलरों की समस्याओं को उठाने और समाधान की दिशा में काम किया है। मुझे उम्मीद है कि नए अध्यक्ष विजय मिश्रा और सचिव राकेश नाहटा संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।”

प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा और महामंत्री विष्णु बिंदल ने भी बालोद के नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि—
महासंघ का यह विस्तार हमारे लिए गर्व का क्षण है। जिले के वरिष्ठ और अनुभवी साथियों विजय मिश्रा और राकेश नाहटा पर जताया गया विश्वास आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा देगा। उनके नेतृत्व में सीएमआर कार्य और बेहतर व सुचारु ढंग से संचालित होगा।

नए जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा और सचिव राकेश नाहटा ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन के हर सदस्य को साथ लेकर काम करेंगे और प्रदेश महासंघ के मार्गदर्शन में बालोद जिला राइस मिल एसोसिएशन को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!