Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव: पी.सी. मरकले से प्रभार वापस, योगदास साहू रहेंगे डीईओ

दुर्ग/बालोद। शिक्षा विभाग में लगातार स्वास्थ्यगत कारणों से अवकाश पर रहने वाले जिला शिक्षा अधिकारी पी.सी. मरकले को अब प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। शुक्रवार को दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक (शिक्षा) आर.एल. ठाकुर  ने नया आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि बालोद जिले की जिम्मेदारी फिलहाल योगदास साहू, प्रभारी प्राचार्य डाइट खैरागढ़, के पास ही रहेगी।

स्वास्थ्य कारणों से हटाए गए मरकले

कार्यालयीन आदेश में कहा गया है कि डीईओ मरकले 9 सितंबर को ड्यूटी पर लौट आए थे, लेकिन पिछले लम्बे समय से उनकी लगातार अनुपस्थिति के चलते विभागीय कार्यों पर असर पड़ा है। मुख्यमंत्री की बैठक सहित कई महत्वपूर्ण अवसरों पर उनकी गैरमौजूदगी के कारण जिला स्तर के निर्णय प्रभावित हुए।

योगदास साहू पर भरोसा कायम

कलेक्टर बालोद की अनुशंसा के आधार पर आदेश में उल्लेख किया गया है कि जिले में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की संविदा भर्ती प्रक्रिया—विज्ञापन से लेकर स्क्रूटनी और दावा-आपत्ति तक—योगदास साहू के निर्देशन में सुचारू रूप से चल रही है। यही कारण है कि शासन ने उन्हें ही डीईओ बालोद का प्रभार यथावत रखने का निर्णय लिया।

परीक्षा परिणाम सुधार पर फोकस

आदेश में यह भी कहा गया है कि शिक्षा विभाग जिले में परीक्षा परिणाम सुधारने और अन्य विभागीय प्राथमिकताओं पर निरंतरता चाहता है। ऐसे में बार-बार की अनुपस्थिति से बचने के लिए साहू को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश तत्काल प्रभावशील

संयुक्त संचालक (शिक्षा), दुर्ग आर.एल. ठाकुर के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

शिक्षा विभाग में सख्त कदम: दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक हेमन्त उपाध्याय निलंबित, आर.एल.ठाकुर को मिला प्रभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!