बालोद। प्रति वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मंगलवार की रात 8 बजे से श्री गणेशोत्सव प्रतिमा विसर्जन झांकी कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर रामकुमार जमनादेवी यादव फाउंडेशन संस्था के प्रमुख राकेश यादव द्वारा तहसील कार्यालय के समीप भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भजन संध्या के दौरान सभी झांकी समितियों के प्रमुखों को प्रोत्साहित करते हुए नकद 3100 रुपये, शील्ड और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनसेवक राकेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, सौरभ लूनिया, पार्षद गिरजेश गुप्ता, धीरज उपाध्याय, प्रीति देशमुख, स्वेता राजपूत, नीशा योगी, जितेन्द्र सोनी, राज सोनी, अभिन्न यादव, विनय सोनी, जयकरण परिहार, तरुण बड़तिया, छोटेलाल चन्द्रकार, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
झांकी दर्शन और भजन संध्या का यह आयोजन देर रात तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच पोहा वितरण भी किया गया।




















