प्रदेश रूचि

आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ 8 सितम्बर को करेगा एक दिवसीय हड़ताल, सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बालोद। आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ ने 8 सितम्बर 2025 को एक दिवसीय हड़ताल करने का ऐलान किया है। इसी संबंध में संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष संदीप कुमार साहू, उपाध्यक्ष सोमकांत प्रजापति, महिला अध्यक्ष उषा साहू, मीडिया प्रभारी ललित सिन्हा, ओमकार सोरी, महिला कार्यकारिणी सदस्य लीला पिस्दा, पुनेश्वरी कुंभकार, हेमलता ठाकुर, चेतन नायक, भारती बाई समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें प्रमुख हैं—

आकस्मिक निधि नियमित कर्मचारियों की जुलाई 2025 की वेतन वृद्धि रोके जाने का विरोध। संघ का कहना है कि धमतरी और दुर्ग जिले में यह वेतन वृद्धि दी गई है, जबकि बालोद में बिना आदेश जारी किए रोक दिया गया।

सहायक आयुक्त कार्यालय में पदस्थ लिपिक सदानंद साहू को स्थापना शाखा से हटाने की मांग। उनके खिलाफ पहले से विभागीय जांच लंबित है।

छात्रावासों में लकड़ी वाले चूल्हे की जगह गैस चूल्हे का अनिवार्य उपयोग कराने का आग्रह।

स्व. जनक राम जैसे आकस्मिक निधि नियमित कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति।

आश्रम और छात्रावासों में कार्यरत कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने की मांग।

28 अगस्त 2025 को जारी आदेश को संशोधित करने की अपील, जिसे कर्मचारी संघ ने अपने अधिकारों के खिलाफ बताया।

संघ का कहना है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!