प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

छलकने को बेताब तांदुला-खरखरा-गोंदली: पानी से लबालब जिले के जीवनदायिनी बांध, सैलानियों की बढ़ी चहल पहल

बालोद – जिले के जीवनदायिनी बांध इस वक्त छलकने के कगार पर हैं। लगातार हो रही बारिश से तांदुला, खरखरा और गोंदली जलाशय लगभग पूरी तरह भर चुके हैं। तांदुला में मंगलवार सुबह तक 38.20 फीट यानी 98.60% पानी भर चुका था और रात तक ओवरफ्लो की संभावना जताई गई है। इसी तरह खरखरा 29.70 फीट (98.51%) और गोंदली 31.50 फीट (85.73%) तक भर चुका है। मटियामोती जलाशय भी 98% तक भरकर छलकने को तैयार है।

पिछले दो दिनों से कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हुई है, जिससे इन जलाशयों में तेज़ी से पानी की आवक हो रही है। चारामा, डौंडी और मुल्लेगुड़ा इलाके से बड़े नालों के जरिए जलाशय तेजी से लबालब भर रहे हैं।

पर्यटकों की पसंद बना तांदुला

दो साल बाद तांदुला छलकने के नजारे को देखने मंगलवार की सुबह से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। हवा के झोंकों से छलकते पानी का मनोरम दृश्य लोगों को बेहद भाया। शहर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचे। दिनभर पर्यटकों की भीड़ तांदुला तट पर उमड़ती रही।

जल संकट से राहत

बारिश से बांधों का भर जाना न केवल जिले की खूबसूरती को निखार रहा है, बल्कि आने वाले गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से भी बड़ी राहत देगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार पर्याप्त भराव से जिले में गर्मियों के दौरान पानी की समस्या कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!