
भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने इसे प्रदेश की जनता के विश्वास की विजय बताया। उन्होंने कहा– “नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई और मोदी की गारंटियों के तेजी से क्रियान्वयन ने जनता के बीच भरोसा और संतोष बढ़ाया है। आज छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन का मॉडल बन रहा है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि जनता का यह समर्थन सरकार की नीतियों और पारदर्शी कामकाज की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा– “यह सर्वे हमारे नारे ‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’ की पुष्टि करता है। मुख्यमंत्री साय ने अल्प समय में जनता से किए गए वादों को पूरा कर दिखाया है।”

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएँ समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा– “महतारी वंदन, कृषक उन्नति और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं ने गरीब, किसान और महिलाओं को राहत दी है। यही वजह है कि आज प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री को अपना पसंदीदा नेता मान रही है।”

वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री साय की सादगी और ईमानदार छवि जनता को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा– “बिना शोर-शराबे के, पूरी निष्ठा से किए गए कार्यों का जनता ने मूल्यांकन किया है और यह सर्वे उसी का प्रमाण है।”

भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता की कसौटी पर बार-बार खरे उतर रहे हैं। उनके नेतृत्व में लोकसभा, उपचुनाव, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। अब इस सर्वे ने भी साबित कर दिया है कि विष्णुदेव साय की सुशासन परक कार्यशैली जनता को भा रही है। उन्होंने कहा– “विष्णुराज में उदय हुए सुशासन के सूरज ने भ्रष्टाचार का अंधेरा मिटाकर विकास का नया प्रकाश फैलाया है।”

देवरी मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने कहा कि सुशासन तिहार और शिकायत समाधान शिविरों के जरिए मुख्यमंत्री ने जनता से सीधा संवाद कायम किया। उन्होंने कहा– “जनता को निकटता से महसूस हुआ कि सरकार उनके साथ खड़ी है। इसी कारण उनका भरोसा और गहरा हुआ है।”
सर्वे में यह भी सामने आया कि फरवरी 2025 के मुकाबले महज़ छह महीनों में मुख्यमंत्री साय के प्रति जनता की संतुष्टि दर 39 से बढ़कर 41.9 प्रतिशत हो गई है। न केवल शासन की पारदर्शिता बल्कि रोजगार सृजन, निवेश आकर्षण, ई-ऑफिस प्रणाली और भ्रष्टाचार पर नकेल जैसे प्रयासों ने प्रदेश की जनता का विश्वास मजबूत किया है।
सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी, जापान-दक्षिण कोरिया निवेशक दौरा और बुनियादी ढाँचे की परियोजनाओं को गति देने से भी मुख्यमंत्री की लोकप्रियता बढ़ी है। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय पटल पर एक उभरते और सशक्त राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह उपलब्धि जनता के विश्वास और सहयोग का नतीजा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में जुटी रहेगी।




















