Skip to main content

प्रदेश रूचि

भाजपा कार्यालय बालोद में उमड़ा सियासी जोश, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बांटे विकास के सूत्र

बालोद में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का दौरा, योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने की अपील

बालोद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व बालोद जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा ने आज बालोद का दौरा किया। जिले के भाजपा कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जयकारों और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख से जिले की विकास योजनाओं की जानकारी ली और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,“देश को आज़ादी किसी एक परिवार ने नहीं दिलाई, बल्कि गांव-गांव के आम लोगों की भागीदारी से यह मुमकिन हुआ। हमें अपनी परंपराओं पर गर्व करना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी ने इसी गर्व की भावना को फिर से जीवित किया है।”

 योजनाओं पर विशेष जोर

एसएनएस स्पर्श योजना” से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

18 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य भाजपा सरकार द्वारा पूर्ण किया जा रहा है।

प्रत्येक सीएलएफ को 30 लाख की लागत से “महतारी सदन” की सौगात दी जाएगी।

नक्सलवाद और घुसपैठ से केवल भाजपा सरकार ही पूरी दृढ़ता से निपट सकती है।“अटल डिजिटल सेवा केंद्र” के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग, पेंशन और अन्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। उत्कृष्ट पंचायतों को पुरस्कार देने की घोषणा।

विजय शर्मा ने कहा, “कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर लाभार्थियों से सीधे संवाद करें और यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”

महिला समूहों के लिए नया रेडियो कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि 31 अगस्त को ‘मन की बात’ के तुरंत बाद महिला स्वसहायता समूहों के कार्यों पर आधारित एक विशेष रेडियो कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की जाएगी।

 मंच संचालन और प्रमुख उपस्थिति कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, निर्वतमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला, यज्ञदत्त शर्मा,

पूर्व विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, तोरण साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री शाहिद खान,

जिला उपाध्यक्ष: ठाकुर रामचंद्राकार, कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर, पवन सोनबरसा, कांति सोनेश्वरी
जिला मंत्री: सुरेंद्र देशमुख, सोमेश शोरी, प्रेम साहू, चंद्रलता साहू, पूजा मोंटी यादव, निशा योगी,कोषाध्यक्ष: हरीश कटझरे, सह-कोषाध्यक्ष: मनीष झा,जिला प्रवक्ता: जितेंद्र साहू , मीडिया प्रभारी: कमल पनपालिया,मंडल अध्यक्ष: अमित चोपड़ा, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, आनंद शर्मा, टिकेश्वर पांडे, खेमलाल देवांगन, उत्तरा धीरेंद्र साहू, रुपेश नायक, योगेंद्र सिन्हा, रामेश्वर साहू, युवराज मारकंडे, प्रकाश सिन्हा, कुलदीप साहू, विश्वास गुप्ता, सुरेश साहू, विवेक वैष्णव, कमलेश सोनी, राजू पटेल, प्रमोद जैन, प्रदीप साहू महिला प्रतिनिधिगण:  मोहंतीन बाई चौरका, कुंती बाई देवांगन अन्य प्रमुख उपस्थितजन: लाल नरेंद्र सिंह टेकाम, पुष्पेंद्र चंद्राकर, नीतीश मोंटी यादव, नरेंद्र सोनवानी इसके अलावा जिले की कार्यकारिणी, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!