प्रदेश रूचि

विकास की ओर बढ़ते कदम: बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने किया कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

बालोद। संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देते हुए एक साथ कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें मुख्य रूप से ग्राम सिवनी में कला मंच के सामने टीन शेड, ग्राम उमरादाह में श्याम लाल के घर, ग्राम बोड़की में तालाब के पास और ग्राम भोईनापार में बाजार चौक के पास टीन शेड निर्माण शामिल हैं। ये सभी कार्य विधायक निधि से स्वीकृत किए गए हैं।

इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि गांवों में आयोजनों के दौरान धूप और बारिश से बचाव के लिए टीन शेड अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। ग्रामवासियों को अब सांस्कृतिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। साथ ही साप्ताहिक बाजारों में भी ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, जनपद सदस्य दुष्यंत साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू, ब्लॉक महामंत्री रोहित सागर, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष राकेश उईके, देव पटेल, सरपंच कुंदन तारम, दिनेश साहू, कृष्णा साहू, धनराज सुरेश, शिव गौकरन, महेश पटेल, उत्तरा साहू, पद्मनी साहू, सरपंच श्यामा बघेल, जोहार बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

विधायक संगीता सिन्हा का यह प्रयास ग्रामीण बुनियादी संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!