Skip to main content

प्रदेश रूचि

फरदफोड़-बुढ़ानपुर के बाद अब मंगचुवा-जुन्नापानी मार्ग को मिली मंजूरी — भाजपा जिलाध्यक्ष की पहल रंग ला रही

मंगचुवा से जुन्नापानी तक बनेगी नई सड़क, 4.70 करोड़ की मिली स्वीकृति — वनांचल अंचल में विकास की नई किरण

बालोद। जिले के सुदूर और वनवासी अंचल मंगचुवा से जुन्नापानी तक अब आवागमन आसान होगा। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार 3.40 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है। इस मार्ग की स्वीकृति 4.70 करोड़ रुपये की लागत से दी गई है, जिससे मंगचुवा, भर्रीटोला, जर्राडीही, डूमरटोला सहित जुन्नापानी के ग्रामीणों को जर्जर सड़क से निजात मिलेगी।

यह स्वीकृति बालोद जिले के विकास में एक और मील का पत्थर मानी जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख की सतत पैरवी और जनसंवेदना को प्राथमिकता देने वाले लोक निर्माण मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर इस महत्वपूर्ण परियोजना को बजट वर्ष 2024-25 में शामिल किया गया और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष उत्तरा घरेन्द्र ने इसे “वनांचल क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात” बताते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह मार्ग खस्ताहाल था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल रेंगाडबरी के महामंत्री पूनमचंद जैन, जगतपाल सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा, पूर्व महामंत्री दारा सिंह भौसरिया, उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह, डोमार साहू, तारा देवी निर्मलकर, कोषाध्यक्ष उत्तरा कुमार पिस्दा, रोहित कुमार धलेन्द्र, कोमल कुमार साहू, सेवा राम हिरवानी, नोमेश कुमार वैष्णव, आशा देवी यादव, निरंजन पटौदी, खिलावन मण्डावी, कुशल जुरेशिया, रामेश्वर भुआर्य, तेश्वर ठाकुर, सेवादास मानिकपुरी, राजेश पोर्ते, ललित कुमार साहू सहित भाजपा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया।

यह उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व फरदफोड़ से बुढ़ानपुर मार्ग निर्माण की स्वीकृति भी भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रयासों से ही मिली थी। लगातार मिल रही इन स्वीकृतियों से यह स्पष्ट है कि बालोद के सुदूर अंचलों तक विकास की नई किरण पहुँच रही है, और इसका श्रेय उन जनप्रतिनिधियों को जाता है जो ज़मीन से जुड़कर जनभावनाओं को शासन तक पहुँचा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!